Aaj Ka Panchang: आज ‘3 मार्च’ 2024 का शुभ मुहूर्त, पढ़ें दिशाशूल, तिथि और शुभ कार्य

Aaj Ka Panchang: आज 3 मार्च 2024 का शुभ मुहूर्त, पढ़ें दिशाशूल, तिथि और शुभ कार्य:-

~Aaj Ka Panchang वैदिक पंचांग ~

 ** वैदिक पंचांग **

♦ दिनांक – 03 मार्च 2024

♦ दिन – रविवार

♦ विक्रम संवत – 2080

♦ शक संवत -1945

♦ अयन – उत्तरायण

♦ ऋतु – वसंत ॠतु

♦ मास – फाल्गुन (गुजरात और महाराष्ट्र अनुसार माघ)

♦ पक्ष – कृष्ण

♦ तिथि – सप्तमी सुबह 08:44 तक तत्पश्चात अष्टमी

♦ नक्षत्र – अनुराधा शाम 03:55 तक तत्पश्चात ज्येष्ठा*

♦ योग – हर्षण शाम 05:25 तक तत्पश्चात वज्र

♦ राहुकाल – शाम 05:16 से शाम 06:44 तक

♦ सूर्योदय-06:28

♦ सूर्यास्त- 17:42

♦ दिशाशूल – पश्चिम दिशा में

♦ व्रत पर्व विवरण – रविवारी सप्तमी (सूर्योदय से सुबह 08:44) तक

♦ विशेष – सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा शरीर का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

♦ रविवार के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)

♦ रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)

♦ रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)

♦ स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।

Aaj Ka Panchang सिर में जूँ एवं लीख :-

♦ पहला प्रयोग :- निबौली, सरसों  कि तेल लगाने से अथवा अरीठे का फेन लगाने से जूँ और लीखें मर जाती हैं।

♦ दूसरा प्रयोग :- तुलसी के पत्ते पीसकर सिर पर लगा लें। तदुपरांत सिर पर कपड़ा बाँध लें। सारी जुएँ मरकर कपड़े से चिपक जाएँगी। दो-तीन बार लगाने से ही सारी जुएँ साफ हो जायेंगी। आरोग्यनिधि पुस्तक से

Aaj Ka Panchang लक्ष्मी की चाह रखने वाले किनसे बचें :-

♦ भगवान श्रीहरि कहते हैं : “जो अशुद्ध ह्रदयवाला, क्रूर, हिंसक, दूसरों की निंदा करनेवाला होता है, उसके घर से भगवती लक्ष्मी चली जाती हैं |

♦ जो नखों से निष्प्रयोजन तिनका तोड़ता है अथवा नखों से भूमि को कुरेदता रहता है उसके घर से मेरी प्रिय लक्ष्मी चली जाती हैं |

♦ जो सूर्योदय के समय भोजन, दिन में शयन तथा दिन में मैथुन करता है उसके यहाँ से मेरी प्रिया लक्ष्मी चली जाती हैं |”          (श्रीमद् देवी भागवत ) 

Aaj Ka Panchang मृत्यु के समय :-

मरते समय भी गौ के गोबर का लेप करके मुर्दे को रखो ..उसकी सद्गति होगी | मरते समय जो मर जा रहे हैं उनके मुँह में तुलसी के पत्ते रखो | गाय के गोबर के कंडे का धुआं करो तो उसके बैक्टेरिया दूसरे को नहीं सताएँगे |

Aaj Ka Panchang धन-धान्य व सुख-संम्पदा के लिए :-

हर अमावस्या को घर में एक छोटा सा आहुति प्रयोग करें।

सामग्री : १. काले तिल, २. जौं, ३. चावल, ४. गाय का घी, ५. चंदन पाउडर, ६. गूगल, ७. गुड़, ८. देशी कर्पूर, गौ चंदन या कण्डा।

विधि: गौ चंदन या कण्डे को किसी बर्तन में डालकर हवनकुंड बना लें, फिर उपरोक्त ८ वस्तुओं के मिश्रण से तैयार सामग्री से, घर के सभी सदस्य एकत्रित होकर नीचे दिये गये देवताओं की १-१ आहुति दें।

Aaj Ka Panchang आहुति मंत्र :-

ॐ कुल देवताभ्यो नमः
ॐ ग्राम देवताभ्यो नमः
ॐ ग्रह देवताभ्यो नमः
ॐ लक्ष्मीपति देवताभ्यो नमः
ॐ विघ्नविनाशक देवताभ्यो नमः

Aaj Ka Panchang रविवार के ज्योतिष उपाय :-

रविवार के दिन ही सूर्य नारायण को जल अर्पित करें। जो व्यक्ति सप्ताह के सातों दिन अगर सूर्य देव को अर्घ्य ना दे पाए और सिर्फ रविवार के दिन ही सूर्य नारायण को जल अर्पित करे, उन्हें बाकी अन्य दिनों का भी पुण्य प्राप्त होता है।

रविवार के दिन सूर्य नारायण का व्रत (Fast) करना उनको अर्घ्य देना शुभ माना गया है। ऐसा करने से जातक की कुंडली का सूर्य मजबूत होता है और तरक्की के रास्ते खुलते जाते हैं। रविवार के दिन सच्चे मन से सूर्य देव (Surya Dev) की उपासना करने से भक्तों को बुद्धि, बल, विद्या, तेज और वैभव प्राप्त होता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य को मान, प्रतिष्ठा आत्मा, सरकारी क्षेत्र में सफलता दिलाने का कारक माना जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसे सरल उपाय बताने जा रहे हैं, जिन्हें करके आप अपने भाग्य को चमका सकते हैं:

गाय को रोटी खिलाएं: हिंदू धर्म में गाय को मां का दर्जा दिया गया है। गाय हिंदुओं के लिए पूजनीय है। मान्यता है कि गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। रविवार के दिन सुबह के समय गाय को रोटी खिलाने से सूर्य नारायण प्रसन्न होते हैं। इस उपाय को आप सातों दिन कर सकते हैं, लेकिन समय नहीं होने के चलते आप इसे सिर्फ रविवार के दिन भी कर सकते हैं।

कुमकुम और लाल फूल: रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा करते समय कुमकुम और लाल फूल का उपयोग करें। यह उपाय सूर्य के गुणों को बढ़ावा देता है और आपके जीवन में उत्तराधिकारी बनाता है।

अर्घ्य देना: रविवार के दिन सूर्य देव को अर्घ्य देने से आपके जीवन में सफलता और खुशियाँ आती हैं। सूर्य देव के दिन को अर्घ्य देने से आपके धन, स्वास्थ्य और बढ़ती उम्र में वृद्धि होती है।

|| ♥ धन्यवाद् ♥ ||


Discover more from Dharmik Vartalap "Kendra"

Subscribe to get the latest posts to your email.

Leave a Comment

Discover more from Dharmik Vartalap "Kendra"

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading